SC/ST एक्ट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार:ढाई महीने से फरार था, आरोपी के खिलाफ 12 आपराधिक मामले दर्ज

बालोतरा पुलिस ने SC/ST एक्ट के एक मामले में ढाई महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर विभिन्न थानों में कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह कार्रवाई बालोतरा जिले के पचपदरा डिप्टी ऑफिस क्षेत्र में दर्ज मामले के संबंध में की गई है। पुलिस के अनुसार, यह मामला 9 नवंबर को दर्ज किया गया था। पीड़ित कृष्ण पुत्र भीमाराम, निवासी चारलाई खुर्द, तहसील कल्याणपुर, जिला बालोतरा ने बालोतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 6 नवंबर की शाम पीड़ित मुंगडा सर्किल स्थित मां माजीसा रेस्टोरेंट पर मौजूद था। आरोपी सुरेश कुमार वहां आया और सिगरेट मांगी। जब सिगरेट के पैसे मांगे गए, तो आरोपी ने बिना भुगतान किए सिगरेट उठा ली। इसके बाद आरोपी ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की, पीड़ित के साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसका अपमान किया। इन गंभीर आरोपों के आधार पर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था। टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दीं, लेकिन वह लंबे समय से फरार चल रहा था। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी से मामले को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *