सीएम की सिफारिश के बाद भी भरतपुर की सेवर पुलिस कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं है। जब पीड़ित थाने जाते हैं तो, SHO कहता है कि जाओ सीएम से ही काम करवा लो। इससे परेशान होकर पीड़ित पक्ष ने आज आईजी ऑफिस के बाहर धरना दिया। रेनू ने बताया कि उसके पिता ट्रैक्टर का सामान लेने के लिए गए थे लेकिन, कुछ समय बाद उनका शव मिला। रेनू का आरोप है कि उसके पिता की हत्या की गई है। 10 सितंबर को झाड़ियों में मिला था शव रेनू निवासी कोठेन खुर्द ने बताया कि मेरे पिता रामवीर (50) 9 सितंबर को ट्रैक्टर के औजार लेने के लिए बाइक से गए थे। वह उस दिन घर नहीं आये। 10 सितंबर को पुलिस के द्वारा सूचना मिली कि रामवीर का शव बांसी के पास झाड़ियों में पड़ा हुआ है। रामवीर की बाइक खटोटि गांव में पड़ी हुई मिली। CM के यहां लेटर आने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं अब रेनू का आरोप है कि उनका रणधीर, गंभीर, निवासी बांसी से जमीन विवाद चल रहा है। उन्होंने ही रामवीर की षड्यंत्र रचकर हत्या की है। इसकी शिकायत उन्होंने सेवर पुलिस को भी दी है लेकिन, पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इसलिए वह सीएम से भी मिले थे। CM के यहां से लेटर आने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। SHO परिजनों पर चिल्लाता है रेनू ने बताया कि वह जब भी थाने जाते हैं तो, SHO उन पर चिल्लाता है। SHO कहता है कि सीएम से ही कार्रवाई कर लो। इसलिए उन्हें मजबूर होकर आईजी ऑफिस के बाहर धरना देना पड़ रहा है। वह चाहते हैं कि पुलिस उनकी शिकायत पर कार्रवाई करे।


