SIR के लिए डाभियाखेड़ा में लगा शिविर:खकनार से दूरी के कारण मतदाताओं को मिली सुविधा, मतदाताओं की मैपिंग

बुरहानपुर जिले में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के दूसरे चरण के तहत खकनार तहसील के डाभियाखेड़ा गांव में बुधवार को एक विशेष शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर उन मतदाताओं के लिए लगाया गया था, जिनका नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं था और जिन्हें वर्तमान में ‘नो मैपिंग’ श्रेणी में रखा गया है। डाभियाखेड़ा गांव की खकनार तहसील मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूरी को देखते हुए प्रशासन ने गांव में ही शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया। इसका उद्देश्य मतदाताओं को तहसील कार्यालय आने-जाने में होने वाली असुविधा और आर्थिक खर्च से राहत देना था। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चला शिविर
बूथ क्रमांक 128 और 129 पर आयोजित यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला। इस दौरान 100 से अधिक मतदाताओं ने अपने दस्तावेजों के साथ आवेदन फॉर्म जमा किए। शिविर में नायब तहसीलदार कविता सोलंकी स्वयं डाभियाखेड़ा पहुंचीं और जमा किए गए फॉर्मों का मौके पर ही सत्यापन किया। प्रशासन की ओर से मतदाताओं की सुनवाई कर उनकी स्थिति दर्ज की गई। 185 मतदाता थे ‘नो मैपिंग’ श्रेणी में
नायब तहसीलदार कविता सोलंकी ने बताया कि एसआईआर अभियान के तहत डाभियाखेड़ा गांव में कुल 185 मतदाताओं के नाम ‘नो मैपिंग’ श्रेणी में पाए गए थे, जिन्हें पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। बुधवार को आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित हुए। शेष मतदाताओं को खकनार बुलाया गया
शिविर में उपस्थित नहीं हो पाए शेष मतदाताओं को अब खकनार तहसील कार्यालय बुलाया गया है। संबंधित मतदाताओं को पुनः नोटिस जारी किए जा रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी ‘नो मैपिंग’ मामलों की जांच और मैपिंग प्रक्रिया तय समयसीमा में पूरी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *