VVIP विजिट; जयपुर व आस-पास के जिलों में अलर्ट, ए-श्रेणी की नाकाबंदी, संदिग्धों की निगरानी बढ़ाई

जयपुर | राजधानी में आर्मी-डे परेड के चलते जारी अलर्ट को पुलिस ने राष्ट्रपति विजिट को देखते हुए आगे बढ़ा दिया। जयपुर कमिश्नरेट सहित अन्य जिलों में 100 से ज्यादा नाके लगाए गए हैं। कमिश्नरेट में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर ए-श्रेणी की नाकाबंदी है। जयपुर ग्रामीण, सीकर, टोंक, सवाई माधोपुर व दौसा में भी जयपुर आने वाले मार्गों पर नाकाबंदी पॉइंट लगाए गए हैं, जो जयपुर की तरफ आने वाले सभी वाहनों की जांच कर रहे हैं। स्पेशल कमिश्नर राहुल प्रकाश ने कमिश्नरेट के सभी एसएचओ को अपने-अपने क्षेत्र के होटल, धर्मशालाओं में ठहरने वाले लोगों की चेकिंग और निगरानी के निर्देश दिए हैं। सार्वजनिक, धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर भी निगरानी बढ़ा दी। 27 थाना इलाके में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध; नींदड़ आवासीय योजना ​में चल रही कथा में राष्ट्रपति विजिट के चलते एडिशनल कमिश्नर डॉ. राजीव पचार ने हरमाड़ा, सांगानेर, एयरपोर्ट, जवाहर सर्किल, शिप्रापथ, मुहाना, पत्रकार कॉलोनी, मानसरोवर, श्याम नगर, करणी विहार, चित्रकूट, वैशाली नगर, करधनी, झोटवाड़ा, मुरलीपुरा, विश्वकर्मा, मालवीय नगर, बजाज नगर, गांधी नगर, मोती डूंगरी, अशोक नगर, ज्योति नगर, सोडाला, विधायकपुरी, बनीपार्क, शास्त्री नगर व विद्याधर नगर इलाके में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *