अंजड़ नप के दो ट्रैक्टरों की बैटरी चुराकर ले गए बदमाश

बड़वानी | अंजड़ नगर परिषद के दो सरकारी वाहनों से बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार दोपहर को पता चली। आनंद भवन परिसर में खड़े दो ट्रैक्टरों को चोरों ने निशाना बनाया। कर्मचारी जब ट्रैक्टर स्टार्ट करने लगे तो वे स्टार्ट नहीं हुए। जांच करने पर पता चला दोनों ट्रैक्टरों से बैटरी गायब थीं और उनके तार कटे हुए थे। ट्रैक्टरों को धक्का मारकर स्टार्ट किया। चोरी से अंजड़ नगर परिषद को आर्थिक नुकसान हुआ। इससे नगर में सफाई और अन्य आवश्यक कार्य प्रभावित होंगे। वाहन शाखा प्रभारी दरोगा अंबाराम कौशल मौके पर पहुंचे। उन्होंने आशंका जताई की चोरी शुक्रवार रात को हुई होगी। वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *