गरियाबंद| विगत तीन दिन से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की हड़ताल बुधवार को ज्ञापन रैली के साथ बेनतीजा समाप्त हुई। हड़ताल के अंतिम दिन कैबिनेट बैठक होने के चलते फेडरेशन को उम्मीद थी कि सरकार उनके हित में कोई निर्णय लेगी, इसके चलते फेडरेशन ने अंतिम दिन पूरा जोर लगाकर शक्ति प्रदर्शन भी किया। लेकिन फेडरेशन के उम्मीद के विपरीत कैबिनेट में इस मुद्दे पर ही किसी प्रकार की चर्चा नहीं हुई। दूसरी ओर फेडरेशन यह भरोसा था कि उनकी कम से कम एक मांग डीए को ही सरकार पूरा कर देगी। लेकिन मांगे नहीं पूरी होने से हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा।


