मानदेय बढ़ाने डीएनके मैदान में प्रदर्शन शुरू

कोंडागांव| राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत कार्यरत एडब्ल्यू सीआरपी सक्रिय महिला कृषि सखी और पशु सखियों ने डीएनके मैदान में तीन दिवसीय धरने का आगाज कर दिया है। कम मानदेय, नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं धरने पर बैठी हैं। महिला सखियों ने बताया कि वे ग्राम पंचायत स्तर पर स्व-सहायता समूह गठन, मनरेगा अभिसरण, आजीविका गतिविधियों के संचालन, लेखा-जोखा सहित अन्य विभागीय कार्य पूरी जिम्मेदारी से कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें प्रतिमाह महज 1910 रुपए मानदेय दिया जा रहा है, जो आज महंगाई के इस दौर में बहुत कम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *