अंबिकापुर में सवा लाख के गांजे के साथ युवक गिरफ्तार:पिट्ठू बैग में लेकर पहुंचा था पांच किलो गांजा, पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने पकड़ा

अंबिकापुर गांधीनगर थाना क्षेत्र की पेट्रोलिंग टीम ने युवक को पांच किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। युवक पिट्ठू बैग में पांच किलो गांजा लेकर बेचने के लिए पहुंचा था। पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को गांधीनगर नगर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने किसान राइस मिल रोड में एक युवक को काले रंग के पिट्ठू बैग के साथ देखा तो उसे रोककर पूछताछ की। पुलिस को युवक ने अपना परिचय शनि विश्वकर्मा (18 वर्ष) निवासी चांदनी बिहारपुर जिला सूरजपुर बताया। पुलिस ने पिट्ठू बैग में रखे सामान के बारे में पूछा तो युवक भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा, जब्त किया गांजा
पुलिस टीम ने युवक को दौड़ाकर पकड़ा एंव पिट्ठू बैग की जांच की तो उसमें गांजा भरा हुआ मिला। पुलिस टीम ने पिट्ठू बैग से पांच किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत सवा लाख रुपए बताई गई है। युवक के खिलाफ धारा 20(बी) NDPS एक्ट की कार्रवाई की है। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि पुलिस को युवक ने बताया कि वह गांजा खपाने यहां पहुंचा था। आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। युवक ने बाहर से गांजा लाना बताया है। मादक पदार्थों के तस्करों पर कसा शिकंजा
सरगुजा में एसपी और आईजी बदले जाने के बाद पुलिस ने गांजा बेचने वाले एवं तस्करों पर कड़ाई शुरू कर दी है। गांजे की खेप पकड़ने की अंबिकापुर नगर में पिछले एक माह में यह चौथी कार्रवाई है। पुलिस ने गांजा एवं मादक पदार्थ बेचने वाले मनोज सोनी के दरिमा स्थित घर पर भी बुलडोजर कार्रवाई की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *