अकलेरा में कांग्रेस नेता नेमीचंद मीणा का स्वागत:राजस्थान आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बने, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

अकलेरा में राजस्थान आदिवासी कांग्रेस (एसटी प्रकोष्ठ) के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष नेमीचंद मीणा का भव्य स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम अकलेरा स्थित कांग्रेस कार्यालय, भोपाल नाका पर आयोजित हुआ। नगर कांग्रेस कमेटी अकलेरा और वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर और साफा बांधकर सम्मानित किया। मीणा के पदभार ग्रहण करने की घोषणा के बाद से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस नियुक्ति से क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर नेमीचंद मीणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। ये रहे मौजूद
स्वागत कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका चेयरमैन बालकिशन यादव, हाजी नियाज मोहम्मद, नगर कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षद नासीर पठान, पूर्व पार्षद रामचंद्र मेहरा, कांग्रेस नेता अजीत जैन, जगदीश नेताजी, पप्पू भाई सरपंच, कमलेश मेघवाल, सर्रु भाई, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दुर्गाशंकर मीणा, ओमप्रकाश बैरवा, इंद्रसिंह तंवर पिपलिया, मंडल अध्यक्ष अशोक मीणा, आदिल खान, जोधराज मीणा, आफताब खान, साजिद अली, सुमित पंवार, जीतू मीणा, सोहेल खान, अनीस खान, दिलखुश मीणा, राजू खान, बाबूलाल मीणा, पीयूष मीणा, शोएब खान, कार्तिक सेन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *