अखंड दुर्गा चालीसा पाठ कर नशामुक्त समाज निर्माण के लिए प्रेरित किया गया

भास्कर न्यूज| महासमुंद ग्राम खरोरा के गुडी चौक मे मंगलवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक धर्म सम्राट युग चेतना पुरुष परमहंस योगीराज शक्तिपुत्र महाराज और माता आदि शक्ति जगत जननी जगदंबा की कृपा से पांच घंटे का अखंड दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने नशामुक्ति और मांसाहार मुक्त समाज के निर्माण की संदेश दी। लोगों को उनके जीवन में नशा के होने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में बताया गया। वहीं मांसाहार को दैत्यों का आहार बताकर मानव की तरह शाकाहार जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। जीव हत्या कर उसे आहार स्वरूप लेना मानव की वृत्ति नहीं बताया गया। उपस्थित लोगों ने दुर्गा चालीसा पाठ किया और गांव की सुख शांति व समृद्धि की कामना की। इस मौके पर रंजीत चंन्द्राकर सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *