सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा ईस्ट ज़ोन अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 भुवनेश्वर में आयोजित किया गया, जिसमें 4 राज्य पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने भाग लिया। 200 से अधिक खिलाड़ियों ने इस चयन प्रक्रिया में भाग लिया। 2 चरणों में खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसके बाद 4 टीमों का गठन किया गया। प्रत्येक टीम में 14-14 खिलाड़ियों को चयन कर टीम गठित की गई। इन 4 टीमों के मध्य मैच आयोजित हुआ। मैच में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया गया। जिसमें महासमुंद के विहान को सिल्वर मेडल मिला। टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी महासमुंद के एकेडमी के खिलाड़ी विहान लुनिया को इस प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल मिलने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। विहान लुनिया रिवर डेल वर्ल्ड स्कूल महासमुंद का छात्र है। विहान क्लब पारा महासमुंद निवासी सन्नी लुनिया का बेटे है। विहान की इस उपलब्धि से स्कूल की प्रिंसिपल पूजा शर्मा, टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी के हेड कोच व डायरेक्टर एनआईएस क्रिकेट कोच डॉ. शबाब कुरैशी और टर्मिनेटर महासमुंद के कोच जमशेद अख्तर ने विहान को बधाई व शुभकामनाएं दी।


