राजिम| बीते सप्ताह भर से बारिश नहीं होने का असर तेज धूप गर्मी उमस के चलते ज्यादातर लोग वायरल सर्दी बुखार से पीड़ित हो रहे हैं इन दिनों अस्पतालों में ज्यादातर मरीज इन्हीं बीमारियों के पहुंच रहे हैं। आमुमन हर वर्ष मौसम परिवर्तन होते ही इस तरह की बीमारी का खतरा बना रहता है खासकर अगस्त से सितंबर अक्टूबर तक इस तरह के परेशानी अधिक रहता है। डॉक्टर का कहना है कि तेज बुखार वायरल के रूप में रहता है जो कम से कम 5 दिनों तक इसका असर रहता है इसके बाद शरीर में वीकनेस बना रहता है जो धीरे-धीरे नॉर्मल होता है क्योंकि इस समय समय पर मौसम परिवर्तन होता रहता है जिसके कारण इसका असर सीधे स्वास्थ्य पर पड़ने लगता है, ऐसे समय में स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है।


