झगड़े के बाद 16 साल किशोरी ने दी जान

लुधियाना| थाना कूमकलां के गांव लखोवाल में 16 वर्षीय अनाथ किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान डाली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। कुछ दिन पहले ही वह गांव से लुधियाना आकर अपने रिश्तेदारों के साथ रह रही थी। जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि बुधवार को किसी बात को लेकर उसका परिजनों से विवाद हो गया। झगड़े के तुरंत बाद वह अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो वह फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *