लुधियाना| सहोदया स्कूल द्वारा गुरु नानक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में अंतर-स्कूल हिंदी भाषण प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। पहले वर्ग में 6 से 8वीं तक और दूसरे वर्ग में 9वीं से 12वीं तक के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें 24 स्कूलों के 48 स्टूडेंट्स ने भाग लिया। इसमें जालंधर बाईपास स्थित ग्रीनलैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की युविका और पीर जजा ने दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल बच्चों के कलात्मक और साहित्यिक कौशल को बढ़ाती हैं बल्कि महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाती हैं। प्रिंसिपल बलदीप पंधेर ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के लिए बच्चों को बधाई दी और सभी को भविष्य में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।


