अग्रसेन जयंती पर नगर में निकलेगी भव्य रैली, झांकियों का होगा प्रदर्शन

भास्कर न्यूज| बलांगीर अग्रसेन जयंती के अवसर पर बलांगीर में महोत्सव समिति द्वारा रैली निकाली जाएगी। शोभायात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपा दी गई है। इसमें सुशील अग्रवाल व सुशील अग्रवाल ( बारदाना) सहयोगी हैं। प्रसाद व अग्रभोज व मार्ग सेवा के अध्यक्ष विकास अग्रवाल अपनी पूरी टीम के साथ बेहतर सुरुचिपूर्ण खाने की व्यवस्था में जुटे हुए हैं। इस अवसर पर सामाजिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है। समृद्धि शाखा द्वारा अनुष्ठित प्रतियोगिता के म्यूजिक चेयर विद प्लेइंग कार्ड में विधी अग्रवाल प्रथम रही। रीना अग्रवाल द्वितीय स्थान हासिल किया। कप गेम संगीता केडिया प्रथम तथा निधि अग्रवाल द्वितीय स्थान में रही। इसी तरह माइंड गेम में प्रमिला शर्मा प्रथम, रीना अग्रवाल द्वितीय रही। तेरे मेरे छत्तीस फेरे में प्रियंका शर्मा व ज्योति अग्रवाल दोनों प्रथम रही। हूला हॉप पासिंग ग्रुप गेम में पायल अग्रवाल प्रथम तथा शिखा अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। 12 सितंबर को महिला सम्मेलन की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें बैलून और चॉकलेट गेम में कल्पना गोयल ने प्रथम स्थान तथा ज्योति अग्रवाल ने द्वितीय प्राप्त किया है। सरप्राइज गेम में सरिता अग्रवाल ने प्रथम एवं निधि अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मार्वल एंड ग्लास गेम में शिखा अग्रवाल ने प्रथम तथा विधि अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। चूड़ी में सेफ्टी पिन और लॉक के प्रोग्राम में शिखा अग्रवाल ने प्रथम तथा मीना अग्रवाल ने द्वितीय स्थान अधिकार किया है। एक ईंट और ₹1 प्रोग्राम में प्रथम स्थान में दो प्रतियोगिता में पूजा जैन एवं श्रुति अग्रवाल प्रथम, द्वितीय स्थान में बुलबुल अग्रवाल रही हैं। महिला सम्मेलन सृजन शाखा की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें आठ माह से 16 माह के नन्हे मुन्ने के क्यूट क्रावलिंग वॉक में के क्रीधा अग्रवाल ने प्रथम स्थान, महिका चौधरी द्वितीय स्थान में रही। एरोप्लेन गेम में दक्ष अग्रवाल प्रथम, ध्यानेश जैन द्वितीय स्थान हासिल किया। विदाउट फायर कुकिंग में प्रथम अन्वी अग्रवाल, द्वितीय ईशानी अग्रवाल रही। इन आउट गेम में प्रथम रूपिका जैन, द्वितीय क्रिसिव जैन ने हासिल किया। लेटस गेट ठुमका में प्रथम श्रुति और हंसिका शर्मा द्वितीय रही। इन आउट गेम के सीनियर में प्रथम नेहा अग्रवाल, अलीशा जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 20 सितंबर को मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का आयोजन है। 22 सितंबर को मुख्य जयंती शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक संध्या के साथ मनाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *