विधायक ढोलकिया के निधन पर श्रद्धांजलि सभा

भास्कर न्यूज | कांटाबांजी राज्य के पूर्व मंत्री और नुआपाड़ा विधायक राजेंद्र ढोलकिया का निधन हो गया है। प्रेस क्लब कांटाबांजी सदैव उनके साथ सामाजिक व सार्वजनिक सेवा कार्यों में जुड़ा रहा। उनके निधन पर आज प्रेस क्लब कांटाबांजी कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष प्रभजीत सिंह सलूजा ने की। इसमें सचिव सूरदास बाग, कोषाध्यक्ष हनी सिंह, सुशांत बेहेरा, सुब्रत महाकुर, संयुक्त सचिव अनिल त्रिपाठी, बीसीकेसन माझी, सलाहकार आशीष खेतान, आनंद मोटे, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, सुभाष बेहेरा, कार्यकारी सदस्य जगमोहन तांडी, कमल अग्रवाल, देवेश सिंघल, गणेश दास, शैलू जैन, प्रतिक दास और अन्य उपस्थित थे। राजेंद्र ढोलकिया को पश्चिमी ओडिशा में राजू भाई के नाम से जाना जाता था। प्रेस क्लब कांटाबांजी उनके निःशुल्क नेत्र शिविर, गरीबों को कम्बल वितरण, गरीबों के लिए आदर्श विवाह कार्यक्रमों में हमेशा उनके साथ जुड़ा रहा। मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने प्रेस क्लब कांटाबांजी के वार्षिक समारोह में भी भाग लिया और सभी से प्रेस क्लब के साथ कुछ सार्वजनिक सेवा परियोजनाएं करने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *