अच्छी आमदनी मिलने से पूरे परिवार के साथ ग्रामीण कर रहे तेंदूपत्ता की तोड़ाई

भास्कर न्यूज | दुर्गूकोंदल दुर्गूकोंदल अंतर्गत क्षेत्र में होने वाला तेंदूपत्ता ग्रामीण की आय का प्रमुख साधन है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को संग्रहण की अच्छी कीमत सरकार द्वारा दी जा रही है। इसके कार्य क्षेत्र के ग्रामीण सभी काम छोड़कर तेंदूपत्ता तोड़ाई में पूरे परिवार सहित लगे हुए हैं। मई महीने के तेज धूप में पत्ता संग्रहण करना कोई सरल काम नहीं है, लेकिन अच्छी आमदनी होने के कारण लोगों में उत्साह है। इस वर्ष बीच में हो रही वर्षा तथा तेज आंधी चलने से पत्ता तोड़ाई विलंब से शुरू हुआ। अब सभी परिवार अपना लक्ष्य पूरा करने में लगे हुए हैं। जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल के जनपद सदस्य राजू विकास नायक ने बताया कि संग्रहण केंद्र लोहतर, सिलपट सिवनी, छिदगांव दमकसा बरहेली के तेंदूपत्ता संग्राहकों में बेमौसम वर्षा से तेंदूपत्ता तोड़ाई में जरूर निराशा है, लेकिन उन्हें जितना भी समय मिला है, उसमें लक्ष्य पूरा करने में जुटे हुए हैं। सरकार ने बजट तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5,500 रुपए पारिश्रमिक देने के लिए 200 करोड़, चरण पादुका योजना के लिए 50 करोड़ व राज मोहिनी देवी तेंदूपत्ता संग्राहक, सामाजिक सुरक्षा योजना के संचालन के लिए 50 करोड़ का प्रावधान किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *