क्षेत्र में लगे जिओ टावर बने शोपीस, नेटवर्क की समस्या

संगम| ग्राम पंचायत कारेकट्टा के संगम में लगी जिओ मोबाइल टावर ग्रामीणों के लिए किसी वरदान से कम नहीं था, लेकिन अब यही टावर ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना यह टावर अब केवल एक शोपीस बनकर रह गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार टावर स्थापित होने के शुरुआती एक वर्ष तक नेटवर्क सुविधा अच्छी रही, लेकिन उसके बाद स्थिति लगातार बिगड़ती गई। अब हर पांच मिनट में नेटवर्क गायब हो जाता है। न तो कॉल लगती है और न ही इंटरनेट से जुड़ी कोई सेवा सुचारू रूप से चल पाती है। कॉल करते ही नेटवर्क गायब हो जाता है। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। वर्तमान में परीक्षाओं से लेकर नौकरी व अन्य सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन जरूरी है, लेकिन गांव में नेटवर्क समस्या के चलते उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। प्रेम कोरेटी, सागर नेताम, संजय किरंगे, रंजीत ढाली ने बताया वे इंटरनेट नहीं चलने के चलते न तो कहीं आवेदन कर पा रहे हैं, न ही उन्हें कोई सूचना मिल पा रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग व जिओ के अधिकारियों से टावर की जांच कर समस्या जल्द दुरुस्त करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *