सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण दो दिनों के भीतर करें

भास्कर न्यूज | कांकेर कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में मंगलवार को समय-सीमा की बैठक हुई। इसमें कलेक्टर ने सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण आगामी दो दिनों के भीतर करने कहा। इसके साथ ही सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के लिए भी अधिकारियों को कहा। जिन विभागों में सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं जो पेयजल, हैंडपंप सुधार, आवास, राशन आदि से संबंधित हैं, ऐसे विभाग जल्द से जल्द आवेदनों को निराकृत करें। इसके अलावा यदि किसी प्रकार की मांग का निराकरण शासन स्तर पर होना है, तो इसके लिए आवेदनों को तत्काल संबंधित उच्च कार्यालय को भेंजे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक की हुई प्रगति की समीक्षा की तथा इसमें तेजी लाने के निर्देश जिपं के सीईओ हरेश मंडावी को दिए। इसी तरह सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण के पेंडिंग प्रकरणों को शीघ्रता से प्रारंभ करने कहा। पीएम वय वंदना योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा वयोवृद्ध जनों का पंजीयन करने और सिकलसेल की स्क्रीनिंग बढ़ाने कहा। दिव्यांगों को शासन की योजना का लाभ दिलाने निशक्तता प्रमाण पत्र तत्काल जारी के मुख्य चिकित्साधिकारी को कहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *