अजमेर के पुराना बड़गांव क्षेत्र स्थित एक स्टील बॉल बैरिंग बनाने की फैक्ट्री से चोर लाखों रुपए का माल चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फैक्ट्री संचालक ज्ञान विहार कॉलोनी कोटड़ा निवासी आनन्द कुमार सोमानी ने आदर्श नगर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि फैक्ट्री में उनका निजी ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ था। जिसे चोर चुरा ले गए। चोरों ने सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और उनके ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों का रिकॉर्डर डीवीआर, कम्प्यूटर, लेपटॉप ले गए। उन्होंने बताया कि उनकी फैक्ट्री का कर्मचारी हिम्मत वहीं पर रहता है, जो शादी समारोह में गया था। इसलिए उसका क्वार्टर सूना पड़ा था। चोर हिम्मत के क्वार्टर के भी लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के गहने व नगदी पर हाथ साफ कर गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ……….. पढें ये खबर भी… लूट के मामले में 6 गिरफ्तार, 4 को रखा बापर्दा:मास्टर माइंड व उसके साथी को मोरबी गुजरात से पकड़ा, पूछताछ जारी अजमेर के वैशाली नगर क्षेत्र में राह चलते युवक के साथ पिछले दिनों 23 लाख 39 हजार रुपए की लूट की वारदात करने वाले गिरोह के 6 लोगों को क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के मास्टर माइंड व उसके साथी को पुलिस मोरबी गुजरात से दबोच कर लाई है। इनमें से चार बदमाशों को बापर्दा रखा गया है। सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। पूरी खबर पढें


