भरतपुर और डीग जिले के कई इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण बीजीविलिटी महज 50 मीटर तक रही। जिसके कारण लोगों को वाहन चलाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह से लोगों को लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। ओस गिरने के कारण सड़कें भी गीली नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिन में और भी सर्दी बढ़ेगी। इस सीजन का सबसे घना कोहरा आज मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिन में कोहरा और ठंड बढ़ सकती है। आज इस सीजन का सबसे घना कोहरा पड़ा। जिसके कारण लोगों को लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। कोहरे के कारण बीजीविलिटी महज 50 मीटर तक रही। इसके अलावा ओस गिरने के कारण सड़कें भी गीली नजर आई। ठंड के कारण लोग अलाप सेकते हुए नजर आए। अगले 3 दिन में और भी बढ़ सकती है सर्दी मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिन में और भी सर्दी बढ़ सकती है। ठंडी हवाएं चलेंगी। साथ ही कोहरा भी देखने को मिल सकता है। आज इस सीजन के सबसे घना कोहरा पड़ा है। सर्दी बढ़ने के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। इसके साथ ही सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी कम देखने को मिली।


