अजमेर-दरगाह याचिकाकर्ता पर फायरिंग, एक साल बाद भी खुलासा नहीं:चालान तक पेश नहीं कर पाई पुलिस, पीड़ित बोला-जो भी हो सामने आना चाहिए

25 जनवरी 2025… दरगाह में शिव मंदिर होने को लेकर कोर्ट में याचिका दायर करने वाले विष्णु गुप्ता पर अजमेर से जयपुर लौटते समय हाईवे पर गोली चलाई गई। गोली कार के गेट के पास लगी। इस मामले में पीड़ित विष्णु गुप्ता ने गेगल थाने में मामला दर्ज कराया। आज 25 जनवरी 2026… इस घटना को एक साल हो गया, लेकिन इस एक साल में पुलिस आरोपियों का पता तक नहीं लगा पाई। पुलिस ने चालान तक पेश नहीं किया। पीड़ित गुप्ता ने उस समय कहा था कि बाइक सवार दो युवकों ने गोली चलाई और इसे सोची समझी साजिश बताया। पीड़ित विष्णु गुप्ता ने कहा कि…. पुलिस से कई बार बात हुई और बताया कि जांच चल रही है। आरोपियों को ढूंढ रहे हैं। जो भी हो, सामने आना चाहिए। अपराधियों पर कार्रवाई हो। यह है मामला अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने की याचिका लगाने वाले विष्णु गुप्ता जब 25 जनवरी 2025 की सुबह करीब 6 बजे अजमेर से जयपुर लौट रहे थे तो हाईवे पर उनकी कार पर गोली चलाई गई। गुप्ता ने बताया था कि जैसे ही फायर की आवाज आई तो ड्राइवर को गाड़ी भगाने को कहा। गाड़ी में पीछे देखा तो पता चला कि दो बाइक सवार आए थे। ये हमला सोची-समझी साजिश है ताकि दरगाह केस को आगे नहीं बढ़ा सकूं। पहले भी धमकी मिली, लेकिन वह डरने वाले नहीं है। घटना के बाद एसपी वंदिता राणा भी मौके पर पहुंची थी और पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कौन है विष्णु गुप्ता? हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ​​​​​​ने सिविल कोर्ट में अजमेर दरगाह में संकट मोचन महादेव मंदिर होने का दावा करते हुए याचिका लगाई थी। इसे 27 नवंबर 2024 को इस याचिका को सिविल कोर्ट ने स्वीकार कर ली थी। उसके बाद से अजमेर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। पहले भी मिली धमकी:कहा-केस वापस ले लो नहीं तो मारे जाओगे अजमेर दरगाह को हिंदू मंदिर बताने का दावा करने वाले हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिली। कॉलर ने गुप्ता को कोर्ट में दायर वाद को वापस लेने की धमकी देते हुए कहा-केस वापस ले लो नहीं तो जान से मार देंगे। इसके बाद विष्णु गुप्ता 5 नवम्बर 2024 को क्रिश्चयन गंज थाने पहुंचे और शिकायत दी। धमकी भरे कॉल के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ……… पढ़ें ये खबर भी…. अजमेर दरगाह विवाद- याचिकाकर्ता पर फायरिंग:शिव मंदिर होने की याचिका लगाई है, जयपुर लौटते समय हमला; गुप्ता बोले- मैं डरने वाला नहीं अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने की याचिका लगाने वाले विष्णु गुप्ता पर फायरिंग हुई है। अजमेर से जयपुर लौटने के दौरान शनिवार सुबह 6 बजे उनकी कार पर गोली चलाई गई है। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवारों ने गोली चलाई है। गुप्ता ने फायरिंग को लेकर कहा कि ये हमला सोची समझी साजिश है। मुझे पहले भी धमकी मिली है, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। पूरी खबर पढें हिंदू सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी:कहा-केस वापस ले लो नहीं तो मारे जाओगे;दरगाह में मंदिर को लेकर पेश की थी याचिका अजमेर दरगाह को हिंदू मंदिर बताने का दावा करने वाले हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी मिली है। कॉलर ने गुप्ता को कोर्ट में दायर वाद को वापस लेने की धमकी देते हुए कहा-केस वापस ले लो नहीं तो जान से मार देंगे। मामला सोमवार रात 8 बजे का है। इसके बाद विष्णु गुप्ता देर रात क्रिश्चयन गंज थाने पहुंचे और शिकायत दी। धमकी भरे कॉल के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढें दरगाह को लेकर याचिका करने वाले विष्णु गुप्ता पर हमला:चार टांके आए; उत्तराखंड में स्कूटी सवार दो युवक मारपीट कर भागे अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने को लेकर अजमेर कोर्ट में याचिका करने वाले हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता पर उत्तराखंड में हमला हुआ है। यह हमला मंगलवार को करीब 3 बजे उस समय हुआ, जब वह परिवार सहित ऋषिकेश से दिल्ली लौट रहे थे। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *