अजमेर में कपड़ों की दुकान से 15 लाख चोरी:शॉप का शटर खुला था, ताले टूटे थे; CCTV खंगाल रही पुलिस

अजमेर के पुरानी मंडी स्थित दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने कपड़े की दुकान के ताले तोड़कर गल्ले से 15 लाख रुपए नगदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली थाने में इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शटर खुला था, ताले टूटे मिले कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार फॉयसागर रोड निवासी नवनीत ने1 थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि उसकी पुरानी मंडी में धनलक्ष्मी राजपूत फैशन के नाम से दुकान है। सुबह 10 बजे के लगभग स्टाफ ने फोन कर सूचना दी की दुकान के ताले टूटे हुए हैं। पीड़ित ने बताया कि सूचना मिलने पर उसके दोनों भाई दुकान पर पहुंचे तो आधा शटर खुला हुआ था और ताले टूटे हुए थे। दुकान के अंदर जाकर देखा तो गल्ले के भी ताले टूटे हुए मिले। चोरों ने 15 लाख रुपए नगदी चोरी कर फरार हो गए। इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *