विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांग नागरिकों को राहत दी। क्षेत्र के 4 दिव्यांग जनों को विधायक कोष से 5 लाख रुपए कीमत की स्कूटी भेंट की। इसी तरह एक गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति के परिवार को रोजगार के लिए ठेला भी भेंट किया। जरूरतमंद परिवारों के 9 विद्यार्थियों को करीब सवा लाख रुपए स्कूल फीस के चैंक भी सौंपे।
निवास पर हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गरीब, पीड़ित और वंचित की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर शुरू हुए सेवा पखवाड़े के तहत शहर, जिला व राज्य में विभिन्न स्तरों पर सेवा के कार्यक्रम चल रहे हैं। इसी कड़ी में यह आयोजन भी किया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा चयनित किए गए चार परिवारों को स्कूटी दी गई।
स्कूल संचालक को सौंपा सवा लाख रुपए का चेक
इसी तरह एक महिला उनके पास आई और बताया कि उनके पति लकवाग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में उनके सामने अब रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इस परिवार की मदद के लिए एक हाथ ठेला दिया गया। इसी प्रकार कुछ लोगों ने कुछ बच्चियों के पढ़ाई से वंचित होने की जानकारी दी। इसके बाद उन बच्चियों की स्कूल फीस के लिए सवा लाख रुपए का चेक स्कूल संचालक को सौंपा गया। न्यू काॅलोनी लोहाखान निवासी खींवराज पुत्र श्रवण कुमार, अजयसर निवासी दीपक पुत्र लाल सिंह, इंदिरा काॅलोनी क्रिश्चयन गंज निवासी गोपाल पुत्र बाबू लाल एवं लोहाखान निवासी दिनेश पुत्रा रमेश चंद को स्कूटी मिली। ………….. पढें ये खबर भी…. अजमेर में आज और कल बंद रहेगी पानी की सप्लाई:नसीराबाद रोड पर बीसलपुर पाइप लाइन टूटी, मरम्मत शुरू अजमेर के नसीराबाद रोड पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास रात को बीसलपुर पाइप लाइन फट गई। इससे अजमेर के कई इलाकों को पानी नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आज और कल वाटर सप्लाई प्रभावित रहेगी। पाइप लाइन मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। रात तक पाइप लाइन मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें


