अजमेर में नाबालिग लड़के से कुकर्म की कोशिश:शिकायत करने गए पिता पर सिर पर डंडे से हमला, जांच में जुटी पुलिस

अजमेर में नाबालिग लड़के से कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। शिकायत करने गए पिता पर आरोपी ने डंडे से सिर पर हमला भी कर दिया। पिता की ओर से रामगंज थाने में इसकी शिकायत दी गई है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामगंज थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित पिता ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पिता ने शिकायत देकर बताया कि उसके नाबालिग पुत्र को एक युवक कबूतर उड़ाने के बहाने छत पर ले गया और उसे गलत हरकत करने की कोशिश की गई। बेटा घर पहुंचा और अपनी मां को इसकी जानकारी दी थी। पिता ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ आरोपी के घर उसकी शिकायत करने गए तो उसके भाई और मां ने गाली गलौज की गई। बाद में आरोपी ने पीछे से सिर पर डंडे से हमला कर दिया। रामगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *