कोटा में घना कोहरा छाया, अधिकतम तापमान 14 डिग्री:शीतलहर का दौर जारी, तापमान में गिरावट से गलन-ठिठुरन बढ़ी

कोटा शहर घने कोहरे की चपेट में है। तीन दिनों से सूर्य देव के दर्शन नही हुए गए। लगातार जिले में शीत लहर का दौर जारी है। वही बादल छाए हुए है। न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री ओर अधिकतम तापमान 14 डिग्री दर्ज हुआ है। अधिकतम तापमान में गिरावट होने के बाद गलन और ठिठुरन भी बड़ी।
ग्रामीण क्षेत्रो में घना कोहरा बना हुआ है। हाईवे पर घना कोहरा बना हुआ है। रोडवेज व अन्य वाहनो की रफ्तार भी धीमी हो गयी है। वही फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले बेसहारा, गरीब लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। गलन ठिठुरन वाली ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। जिले में शीत लहर का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। विजिबिलिटी भी घट कर 500 मीटर दर्ज हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *