अजमेर में व्यापारी से 10 लाख के धोखाधड़ी:दहेज का सामान खरीदने आए थे आरोपी, बेशकीमती जमीन बेचने के नाम पर झांसे में लिया

अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। व्यापारी ने दहेज का सामान खरीदने के लिए आए एक महिला सहित युवकों पर जमीन बेचने की आड़ में मुनाफा दिलाने का प्रलोभन देकर 10 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यापारी की ओर से आदर्श नगर थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार राजगढ़ तहसील निवासी मिट्ठू सिंह रावत की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि उसके आदर्श नगर में फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। व्यापारी ने बताया कि उसके पास एक कार में 2 व्यक्ति और एक महिला दुकान पर आए थे। तीनों दहेज का सामान लेने के लिए दुकान पर पहुंचे थे। तीनों ने अच्छी खरीदारी की जिसका बिल करीब 348000 हुआ था। जमीन के नाम पर उसे झांसे में लिया पीड़ित ने बताया कि कुछ देर बाद दोनों व्यक्ति उसके दुकान पर जमीन के सौदे की बात को लेकर आपस में बहसबाजी करने लग गए। तभी दोनों उसे कहने लगे कि उनकी ग्राम रूपनगढ़ में बेशकीमती जमीन है। जिसे वह बेचना चाहते हैं। दोनों व्यक्तियों ने कहा कि वह उसके माध्यम से सौदा उसके जरिए किसी को करवा देंगे जिसका उसे खास अच्छा मुनाफा होगा। लेकिन उसने उन दोनों व्यक्तियों को मना कर दिया। 10 लाख रुपए हड़पे व्यापारी ने बताया कि लेकिन दोनों आरोपियों के द्वारा उसे बातों में उलझा लिया और उससे कहा कि वह सिर्फ उसकी हा में हा भर देना उनके पास उनकी जमीन खरीदने वाले ग्राहक आ रहे हैं। व्यापारी ने आरोप लगाया कि दोनों व्यक्तियों के साथ अन्य लोग भी शामिल थे। जिन्होंने उसे जमीन बेचने में साथ देने के नाम पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। उसे विश्वास में लेते हुए कई बार पैसे भी लिए। उसे विश्वास में लेने के लिए एग्रीमेंट भी बनवाया गया। लगभग उसे 10 लाख रुपए लिए गए। जिसे उसे वापस देने का आश्वासन दिया और साथ में उसका मुनाफा देने का विश्वास दिलाया। कुछ समय बाद आरोपी वहां से चले गए। जब व्यापारी ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने अपने फोन बंद कर दिए। आरोपियों के द्वारा गिरोह बनाकर उसके पास पहुंचे और करीब 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। आदर्श नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *