5 हजार रुपए का इनामी आरोपी पुलिस ने पकड़ा:लंबे समय से कोर्ट में पेश नहीं होने पर निकाला स्थाई वारंट, पूछताछ जारी

बाड़मेर जिले की सेड़वा पुलिस ने एरिया डोमिनेशन के तहत कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। लंबे समय कोर्ट में पेशी पर उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट स्थाई वारंट निकाला था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- वाटेड आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल अभियान एरिया डोमिनेशन चलाया जा रहा है। इसके तहत अपराधी, हार्डकोर, स्थाई वारंटी समेत वांटेड आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए गए थे। एएसपी नितेश आर्य और डीएसपी जेठाराम के सुपरविजन में सेड़वा थानाधिकारी प्रभुसिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने कोर्ट में चल रहे मामले में फरार स्थाई वारंटी दानाराम पुत्र किस्तुराराम निवासी सालारिया लंबे समय से कोर्ट में पेशी पर उपस्थित नहीं होने के कारण फरार चल रहा था। पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। एसपी ने उस पर 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी और सूचना के आधार पर आरोपी दानाराम को डिटेन किया गया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में हैड कांस्टेबल रामकिशन, जगदीश, दिनेश कुमार शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *