अजयगढ़ में कार-मालवाहक मैजिक की टक्कर:12 बच्चे घायल, पन्ना के जुगल किशोर मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था परिवार

पन्ना के अजयगढ़ में एक स्विफ्ट कार और मालवाहक (छोटा हाथी) की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 11 महीने के बच्चे सहित 12 लोग घायल हो गए हैं। घटना रविवार दोपहर की है। जुगल किशोर मंदिर दर्शन के लिए कार से जा रहा था परिवार जानकारी के अनुसार, अतर्रा (उत्तर प्रदेश) निवासी धीरज अवस्थी अपने परिवार के साथ पन्ना के जुगल किशोर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। उनकी स्विफ्ट कार अजयगढ़ के संतराम ढाबा के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे मैजिक वाहन ‘छोटा हाथी’ से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट कार के दोनों एयरबैग खुल गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी और घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर घायलों में धीरज अवस्थी (26), आकांक्षा अवस्थी (25), रश्मि अवस्थी (22), कंचन अवस्थी (29), विमला अवस्थी (55), छवि पांडे (27) और 11 माह का अद्विक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, अजयगढ़ निवासी शंकर प्रसाद (36), संदीप कुशवाहा (30) और हरिओम कुशवाहा (32) भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत अजयगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को जिला अस्पताल पन्ना रेफर किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *