अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार करने में अग्रिम है मोक्ष संस्था

एनाम खान | गढ़वा अज्ञात शवों को अंतिम संस्कार करने में मोक्ष संस्था अहम भूमिका निभा रहा है। उक्त संस्था के द्वारा साढ़े चार वर्ष में 41 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। इस संस्था का गठन वर्ष 2021 के जुलाई माह में किया गया था। जुलाई 2021 से अभी तक संस्था के द्वारा 41 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। इस संबंध में संस्था के लोगों ने कहा कि आए दिन जिले में अज्ञात शव सदर अस्पताल में आती रहती है। जिनका अंतिम संस्कार की व्यवस्था में अक्सर विलंब होता देखा जा रहा था। इसी के मद्देनजर मोक्ष संस्था का गठन शहर के प्रबुद्ध जनों के सहयोग से किया गया है। जिसमें नि: शुल्क लकड़ी, अंतिम संस्कार की सामग्री प्रदान करने के साथ ही शवों का सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार किया जाता है। जिसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को विश्वास में लेते हुए कार्य किया जाता है। संस्था के लोगों ने कहा कि कंचन कुमार साहू पिछले 28 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग से जुड़े हैं। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े रहने के कारण कंचन कुमार साहू को यह महसूस हुआ कि लावारिश शवों के अंतिम संस्कार के लिए कोई व्यवस्था की जाए। इसके बाद कंचन कुमार साहू ने अपने मित्रों के साथ बैठक कर मोक्ष नमक संस्था का गठन किया। संस्था के गठन के बाद लावारिश शवों का अंतिम संस्कार करने का कार्य शुरू किया गया। संस्था के सचिव अमित कश्यप ने कहा कि गढ़वा शुरू से ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में लोग सहयोग करते हैं। लेकिन इस पुनीत कार्य की ओर किसी का ध्यान नहीं किया था। परंतु इसका विचार शुरू से ही था। बेहद भावुक क्षण है कि मोक्ष संस्था के बैनर तले हम सभी को अज्ञात शव को सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार का मौका मिल रहा है। संस्था के लोग रहते हैं तत्पर संस्था के अध्यक्ष कंचन कुमार साहू ने कहा कि अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार के लिए संस्था के सभी सदस्य तत्पर हैं। जब लोगों के पास अपनों के लिए समय नहीं है तो अज्ञात शव को सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करना स्वास्थ एवं पुलिस विभाग के लिए चुनौती साबित होती थी। उन्होंने कहा कि दोनों विभागों के साथ सामंजस्य बनाकर अज्ञात शवों को सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार करवाना ही संस्था का एकमात्र लक्ष्य है। जो निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले में अज्ञात शव के अंतिम संस्कार को लेकर जुलाई 2021 में मोक्ष नामक संस्था का गठन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष वे खुद हैं। जबकि सचिव अमित कश्यप, कोषाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल हैं। वहीं राकेश पाल, विमल शर्मा, विजय सोनी, रघुनंदन ठाकुर, पुरुषोत्तम अग्रवाल, राजीव चौबे, कुंदन कुमार व संतोष बाबू सर्राफ संरक्षक हैं। संरक्षक राकेश पाल ने कहा कि इस पुनीत कार्य के लिए सभी तरह की जरूरतें पूरी का की जा रही है। ताकि टीम का मनोबल ऊंचा रहे। उन्होंने कहा कि अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार को लेकर किसी तरह की सामग्री की कमी नहीं होने दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *