अटेंडेंस कम और प्री-बोर्ड में फेल छात्र परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित

संत जेवियर्स इंटर कॉलेज के स्टूडेंट्स कम अटेंडेंस और प्री-बोर्ड परीक्षा में फेल कर जाने के कारण 12वीं की परीक्षा फार्म जमा करने पर रोक लगा दिया गया है। ऐसे छात्रों की संख्या सिर्फ 09 प्रतिशत है। वहीं 91 प्रतिशत स्टूडेंट्स परीक्षा फार्म जमा कर दिए हैं। इनका सेशन 2023-25 है। बुधवार को फार्म जमा करने से वंचित छात्र-छात्रों ने उपायुक्त से मिलकर गुहार लगाई थी। इसके बाद गुरुवार को जिला शिक्षा परिसर स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। डीईओ विनय कुमार सिंह ने तत्काल कॉलेज के इंटर सेक्शन के प्रिंसिपल और शिक्षकों को ऑफिस में बुलाकर बात की। प्रबंधन का कहना कि जो छात्र फार्म जमा करने से वंचित हैं, उनका अटेंडेंस बेहद कम है या प्री-बोर्ड एग्जाम फेल कर रहे हैं। वहीं स्टूडेंट्स ने लिखित आवेदन देकर कहा था कि कम अंक और अटेंडेंस वाले छात्रों को फार्म जमा हुआ है। डीईओ ने प्रिंसिपल और शिक्षकों ने कहा कि इन परीक्षार्थियों में मेधावी है लेकिन अटेंडेंस कम है। ऐसे छात्रों को फार्म जमा करने के लिए जैक से तिथि बढ़ाने का आग्रह किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *