मैक्लुस्कीगंज के नवाडीह में इस सीजन में पहली बार तापमान माइनस 10

शीतलहर से पूरा झारखंड ठिठुर रहा है। पारा जमाव बिंदु की ओर लुढ़क रहा है। सुबह घना कोहरा छा रहा है। मैक्लुस्कीगंज के नवाडीह में न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री पर पहुंच गया है। इस सीजन में झारखंड में पहली बार पारा माइनस में गया है। उधर, मैक्लुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान 1.5 ​डिग्री तो रांची में सात डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालात यह है कि राज्य के 24 में से 19 जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में शुक्रवार और शनिवार को घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मैक्लुस्कीगंज और इसके आसपास के इलाकों में खेत-खलिहानों में ओस की बूंदें जमने लगी है। आगे चार दिन पारा रांची अधिकतम न्यूनतम 10 जनवरी 22.0 9.0 11 जनवरी 23.0 10.0 12 जनवरी 24.0 11.0 13 जनवरी 23.0 12.0 रांची जिले का पारा अधिकतम न्यूनतम हिनू 21.6 7.0 टाटीसिल्वे 21. 8.0 नामकुम 21.0 3.7 कांके 19.5 4.2 कहां कैसा रहा तापमान जिला न्यूनतम रांची 7.0 डालटनगंज 6.2 बोकारो 8.1 चाईबासा 9.6 चतरा 3.6 देवघर 6.7 धनबाद 8.8 हजारीबाग 3.7 जामताड़ा 8.9 खूंटी 6.1 लोहरदगा 3.2 पाकुड़ 8.8 रामगढ़ 8.8 सिमडेगा 8.4 3 विमान डायवर्ट, 10:30 बजे विमान सेवा सामान्य कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने का विमान सेवाओं पर भी असर पड़ा। सुबह नौ बजे पुणे से रांची आ रही फ्लाइट को रायपुर डायवर्ट कर दिया गया। वहीं दिल्ली से सुबह 9:15 बजे रांची पहुंचने वाली फ्लाइट और हैदराबाद से सुबह 9:50 बजे रांची पहुंचने वाली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। सुबह 10:30 बजे के बाद कोहरा छंटने पर रांची एयरपोर्ट पर विमान सेवा सामान्य हुई। ये सभी विमान दोपहर 12 बजे के बाद रांची पहुंचे। 11 से 13 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे, इस दौरान सर्दी से कुछ राहत मिलेगीमौसम विभाग के मुताबिक रांची सहित राज्यभर में पश्चि​मी विक्षोभ का असर एक बार फिर दिखेगा। इससे 11 से 13 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे। बादल की वजह से न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी की उम्मीद है। तब सर्दी से कुछ राहत मिलेगी। लेकिन इसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट आने की संभावना है। नवाडीह में घास पर जमी ओस

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *