अध्यक्ष गोलछा, उपाध्यक्ष सुंदेचा व सचिव होंगे खत्री

भास्कर संवाददाता| पाली जेसीआई पाली डायनेमिक का रविवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2024 के अध्यक्ष धीरज मूंदड़ा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बुलेट ट्रिप, राम मंदिर स्थापना उत्सव, युवा दिवस, पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम, व्यक्तित्व विकास कैंप, मेडिकल कैंप और डांडिया नाइट जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों का उल्लेख करते हुए वर्षभर के कार्यों का लेखा-जोखा पेश किया। इस अवसर पर उनके कार्यकाल में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। समारोह में वर्ष 2025 के लिए नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की। अध्यक्ष पद पर नरेन्द्र गोलछा, सचिव पद पर धर्मेंद्र खत्री और कोषाध्यक्ष पद पर मनीष कांकरिया ने पदभार संभाला। उपाध्यक्ष के रूप में अरिहंत सुंदेचा, पंकज दुबे, सोहन सिंह, वरुण सिंघल और पलकेश कटारिया ने शपथ ली। सहसचिव पद पर अरविंद कवाड़ और रवि गोयल तथा सहकोषाध्यक्ष पद पर जुगल दाधीच और रितेश धारीवाल ने पदभार ग्रहण किया। डायरेक्टर पद पर अंकित भंसाली, प्रवीण तातेड़, राजेश मरलेचा, जितेंद्र डुंगरवाल, दीपक जैन, अक्षय डागा, ललित मालू, संभव सांड, मनीष गुप्ता, मनोज सुराणा, लोकेश जैन, कृष्णकांत केडिया, विनोद पोरवाल, गजेन्द्र जोशी, हसमुख गोयल, मुदित नाहटा, पीयूष शर्मा और आशीष खेतावत ने शपथ ली। वृक्षरथ प्रोजेक्ट टीम ने भी ली शपथ वृक्षरथ प्रोजेक्ट के संयोजक नवरत्न सिंघवी, सहसंयोजक राजेश चौधरी और प्रकाश पंवार, कोषाध्यक्ष विकास जैन और डायरेक्टर सुमित कवाड़, हिमांशु सांगनेरिया, मनोज बंब और राकेश लाटेचा ने भी शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल डायरेक्टर जितेश आडवाणी और जॉन वाइस प्रेसिडेंट मन माहेश्वरी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *