कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय मंत्री का विप्र सेना ने किया बहुमान

पाली | कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर त्रिवेदी का विप्र सेना ने सम्मान समारोह आयोजित किया। विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रमोद दवे ने अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज कानपुर का राष्ट्रीय मंत्री बनने पर बधाई दी। प्रदेश सचिव विजयराज गौड़ ने कहा कि यह पाली विप्र समाज के लिए गौरव की बात है। दायरा समाज के सचिव शिव प्रसाद दायमा ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा त्रिवेदी कान्यकुब्ज समाज के ही नहीं, बल्कि समस्त विप्र समाज के हित के लिए तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *