अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित उम्मीदवार के समर्थन में उतरीं, पूर्व सांसद गीता कोड़ा

चाईबासा| भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश कुमार खिरवाल उर्फ लड्डू खिरवाल के समर्थन में पूर्व सांसद गीता कोड़ा रविवार को चाईबासा नगर क्षेत्र के अमला टोला, कुम्हार टोली, बड़ी बाजार एवं पुलिस लाइन क्षेत्रों का दौरा कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने संबंधित वार्डों के बूथ प्रभारी एवं वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा की। पूर्व सांसद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर परिषद क्षेत्र की जनता आज वर्षों से लीज की जटिल समस्या, पेयजल संकट, बिजली की अनियमित आपूर्ति, गंदगी, जलजमाव और बुनियादी सुविधाओं की कमी से त्रस्त है। इन समस्याओं का समाधान केवल वही नेतृत्व कर सकता है जो जमीन से जुड़ा हो, जनता के प्रति जवाबदेह हो। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी का विजन चाईबासा को लीज समस्या से मुक्ति, हर घर स्वच्छ पेयजल, निर्बाध बिजली, सुदृढ़ सफाई व्यवस्था, बेहतर सड़क-नाली, गरीबों को आवास, बाजार, जोड़ा तालाब, बस स्टैंड एवं श्मशान घाटों के सुंदरीकरण के साथ एक स्वच्छ, सुरक्षित और जनसेवामुखी नगर के रूप में विकसित करना है। पूर्व सांसद ने बूथ प्रभारी और वार्ड सदस्यों से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर आम जनता को इस विजन से अवगत कराएं। नगर परिषद की वर्तमान समस्याओं के ठोस समाधान को जनता के सामने रखें और भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश खिरवाल के पक्ष में अधिक से अधिक जनसमर्थन जुटाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *