अनोखा विरोध… समायोजन को लेकर अतिथि शिक्षकों ने छानी पकौड़ी

रांची विश्वविद्यालय के 124 अतिथि शिक्षकों को आवश्यकता आधारित शिक्षक के साथ समायोजन के लिए राजभवन गेट के समक्ष धरना दिया। इस क्रम में अतिथि शिक्षकों ने पकौड़ा छान कर विरोध जताया। अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने कहा कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के संकल्प ने समायोजन की जगह निष्कासन की स्थिति उत्पन्न कर दी है। संयोजक डॉ. धीरज कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि 1609 संकल्प को खारिज किया जाए और अतिथि शिक्षकों को विश्वविद्यालय द्वारा अनुशंसा कर आवश्यकता आधारित शिक्षक के रूप में समायोजित किया जाए। पकौड़ी बनाने वालों में डॉ. रीना कुमारी, दीपशिखा, सूरज विश्वकर्मा, राजू हजाम, डॉ. ताल्हा नकवी, निहारिका महतो आदि थे। फोटो | माणिक बोस

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *