अपराधमुक्त जिला बनाने के लिए सामूहिक रूप से काम करना होगा : एसपी

भास्कर न्यूज | लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। अपराध गोष्ठी के दौरान एसपी कुमार गौरव ने वारंटों की तामिला सुनिश्चित करने के लिए वारंटियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाकर उनकी गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया। साथ ही फरार घोषित अपराधियों की धर-पकड़ के लिए ठोस रणनीति बनाकर अभियान चलाने पर जोर दिया। एसपी ने थानों में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि अपराधमुक्त जिला बनाने के लिए पुलिस को सामूहिक रूप से कार्य करना होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध गतिविधियों की समय पर जानकारी प्राप्त करने के लिए सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत करने की बात कहीं। मौके पर एसडीपीओ अरविंद कुमार, विनोद रवानी, दुलड़ चौड़े, रणधीर बुमार सिंह, समेत जिले के सभी थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *