जयपुर के प्रताप नगर थाना पुलिस ने फरवरी माह में हुई लूट की वारदात के तीन मुख्य बदमाशों को आज गिरफ्तारी किया। पुलिस टीम ने वारदात में प्रयोग ली गई एक कार को भी बदमाशों से रिकवर किया हैं। आरोपियों ने राह चलते युवक का मोबाइल छीन उसे जबरन कार में बिठा कर अपहरण किया और पैसा लूट कर आरोपी फरार हो गए। एडिशनल डीसीपी ईस्ट आशाराम चौधरी ने बताया कि 19 फरवरी को देशराज निवासी सूरवाल सवाई माधोपुर ने एक रिपोर्ट थाने में दी। जिस में पीड़ित ने बताया कि 17 अक्टूबर को समय 11:15 पीएम पर सैक्टर- 08 प्रताप नगर जयपुर में घूम रहा था इसी दौरान चार युवकों ने उसका मोबाइल छीन और मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने जबरन उसे कार में डाला और फागी की तरफ ले गए। जहां पर बदमाशों ने उस के साथ मारपीट करना शुरू किया और मोबाइल से 31हजार रुपए पेटीएम करवा लिये। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की। जांच के दौरान स्पेशल टीम ने बदमाशों को पकड ने के लिए मुखबिरों को एक्टिव किया। टीम के सदस्य गणेश कानि. को अपने मुखबिर तन्त्र की सहायता से सूचना मिलने पर परिवादी के बताये हुलिये के आधार पर आरोपी को टोंक से डिटेन कर थाने पर लेकर आए बदमाशों ने पूछताछ में वारदात करना कबूल किया। जिस के बाद पुलिस टीम ने राहुल जाट पुत्र पप्पू लाल निवासी देवगंज पुलिस थाना बरौनी जिला टॉक, आशाराम उर्फ आशू पुत्र सूरजमल जाट निवासी प्रतापपुरा पुलिस थाना डिग्गी जिला टोंक और रामदयाल पुत्र सकराम जाट निवासी डिग्गी जिला टोंक को गिरफ्तार किया गया।


