मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के कुलदेवता महाराजा अजमीढ़ की जयंती पर 2 दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। पहले दिन महाराजा अजमीढ़ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश मांडन ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे माताजी मंदिर से शोभायात्रा निकलेगी, जो खाई की गली, हाथी चौक, काठड़िया चौक, तुलसी चौक, बाजरवाड़ा, लाडिया बाजार, तिगरी बाजार, खाई की गली होते हुए कायस्थ मोहल्ला स्थित स्वर्णकार समाज भवन पहुंचेगी। शोभायात्रा के समापन पर प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। महिला मंडल अध्यक्ष इंदुबाला सोनी ने बताया कि सोमवार को समाज भवन में महिलाओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम के बीच में बारिश के बावजूद महिलाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। वन मिनट गेम में श्रेया डांवर, पूनम रोडा विजेता रहीं। जूनियर डांस कंपटीशन में डेजी सोनी फर्स्ट, हर्षिता सैकंड, जया रोड़ा थर्ड नंबर पर रहीं। सीनियर डांस कंपटीशन में मानवी सोनी फर्स्ट, खुशी सोनी सैकंड और दीक्षा सोनी थर्ड नंबर पर रहीं। मंच संचालन संगीता रोड़ा ने किया।


