अफसरों-मुलाजिमों को डवेलप किए जा रहे सिस्टम का पता नहीं

तहसीलों में ऑनलाइन रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर अंदरखाते तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सिस्टम लागू होने के बाद सूबे भर से लोग किसी भी तहसील में अपनी रजिस्ट्री ऑनलाइन करवा सकेंगे, आने-जाने का झंझट खत्म हो जाएगा। हालांकि एक खरीददार व बेचने वाले में एक पार्टी को फोटो खिंचवाने के लिए जाना होगा। अमृतसर में ऑनलाइन रजिस्ट्री लागू कराने की डेडलाइन 15 जून निर्धारित की गई है। नई वेबसाइट बनकर तैयार हो चुकी है मगर इसे अभी ओपन नहीं किया गया है। सूबे भर के अलग-अलग जिलों के तहसीलों में यह सिस्टम लागू कराने से पहले मोहाली में उद्घाटन होगा। ट्रॉयल की प्रक्रिया यहां पहले से ही कराई जा रही है ताकि बाद में किसी तरह की मुश्किलें नहीं आए। 15 जून से रजिस्ट्री प्रक्रिया ऑनलाइन होने जा रही है। डीआरओ को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है मगर 20 दिन पहले तक अफसरों-मुलाजिमों को ही पता नहीं कि किस तरह का सिस्टम डवेलप किया जा रहा है। ^15 जून से अमृतसर में ऑनलाइन रजिस्ट्री सिस्टम लागू कराया जाएगा। इसके लिए कमेटियां बना दी गई हैं। डीआरओ को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। यह सिस्टम शुरू होने के बाद प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के कामों में पारदर्शिता आएगी। साथ ही रजिस्ट्री समयबद्ध तरीके से होगी। लोग सूबे में कहीं से भी रजिस्ट्रियां करवा सकेंगे। -साक्षी साहनी, डीसी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *