अबोहर में दिव्यांग का शव 7 दिन से मॉर्च्युरी में:पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई, नशे के कारण हुई थी मौत

अबोहर के सिविल अस्पताल में अज्ञात दिव्यांग व्यक्ति का शव पिछले 7 दिनों से मॉर्च्युरी में रखा है। पुलिस ने न तो पोस्टमार्टम कराया और न ही अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। एक हफ्ते पहले नेहरू पार्क में 40 वर्षीय व्यक्ति बेसुध मिला था। वह नशे का आदी था। उसने बताया कि उसने पंजपीर नगर से नशा खरीदा था। नशे की तलब लगने पर लोगों ने उसे 108 एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भर्ती होने के 4 घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। अब तक न तो मृतक की पहचान हो पाई है और न ही पुलिस ने कोई कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम न होने के कारण शव को अंतिम संस्कार के लिए किसी संस्था को नहीं सौंपा जा सका है। एएसआई सुखविंदर सिंह बोले- कार्रवाई करेंगे
इधर इस बारे में समाजसेवी राजू चराया ने बताया कि अक्सर अज्ञात हालत में मिलने वाले शवों के सिलसिले से संस्था को भारी परेशानी होती है और पुलिस भी उनका पता लगाने में गंभीरता नहीं दिखाती। वे सीएम से मांग करते हैं कि लावारिस शवों की कार्रवाई के लिए अलग से पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए ताकि इतने दिनों तक शवों की बेअदबी ना हो। वहीं सिटी वन पुलिस से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें अस्पताल से मृतक से पीआई ही नहीं मिली। अब मीडिया के माध्यम से उनके ध्यान में यह मामला आया है तो वे आज शाम या कल सुबह पुलिस कर्मी भेजकर बनती कार्रवाई करवाएंगे। इसके लिए एएसआई सुखविंदर सिंह मामले की जांच करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *