भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं

भास्कर न्यूज | अमृतसर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने वल्ला भंडार क्षेत्र के आस-पास के व्यापारियों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार व्यापारियों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और निर्माण पर लागू पाबंदियों को लेकर जल्द ही राहतकारी निर्णय सामने आएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व्यापार और विकास की राह में आ रही हर रुकावट को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। वल्ला क्षेत्र के आस-पास निर्माण गतिविधियों पर लगी सीमाओं के कारण जो भी दिक्कतें सामने आ रही हैं, उन्हें लेकर केंद्र सरकार द्वारा गंभीर विचार-विमर्श चल रहा है और शीघ्र ही समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पाबंदियां सुरक्षा दृष्टिकोण से पहले लागू की गई थीं, लेकिन अब नए तकनीकी और शहरी विकास मानकों के अनुरूप उनकी पुनः समीक्षा हो रही है। “व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक संतुलित और व्यावहारिक निर्णय लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *