अबोहर सिविल अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ पर FIR:डॉक्टर ने मरीज की पर्ची फेंकी, इलाज से मना किया; सीएम और स्वास्थ्य मंत्री को शिकायत

फाजिल्का जिले के अबोहर सिविल अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. लवली कांसल के खिलाफ मरीज के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। नई आबादी गली नंबर 6 के रहने वाले जगदीश राय ने अपनी पत्नी कांता शर्मा का आंखों का चेकअप कराने के लिए 17 जुलाई को अस्पताल का रुख किया। जगदीश के मुताबिक वह समय पर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉ. कांसल 10 बजे तक नहीं आईं। इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर वापस घर चले गए। 21 जुलाई को वह फिर सुबह 8 बजे अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर के 9 बजे तक न आने पर उन्होंने एसडीएम कृष्ण पाल राजपूत से शिकायत की। गुस्से में मरीज की पर्ची फेंकी एसडीएम 10:40 बजे अस्पताल पहुंचे। डॉ. कांसल 10 बजे के बाद आईं। एसडीएम के जाने के बाद उन्होंने गुस्से में मरीज की पर्ची फेंक दी और इलाज करने से मना कर दिया। जगदीश राय ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, प्रिंसिपल सेक्रेटरी, स्वास्थ्य विभाग के सचिव, डायरेक्टर और अस्पताल के एसएमओ को पत्र भेजा है। उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई और उनका ट्रांसफर करने की मांग की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि डॉ. कांसल पहले भी कई मरीजों से दुर्व्यवहार कर चुकी हैं। कार्यकारी एसएमओ का बयान वहीं, इस संबंधी जब उक्त डॉक्टर लवली कांसल से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। वहीं, कार्यकारी एसएमओ डा. सुरेश कंबोज से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि इसकी लिखित शिकायत उनके पास पहुंची है और उन्होंने वो शिकायत उच्चाधिकारियों को भेज दी है। उन्होंने इस बात की भी पुष्टि करते हुए कहा कि इसी शिकायत के आधार पर एसडीएम कृष्णपाल राजपूत भी सिविल अस्पताल पहुंचे थे और उन्होंने महिला मरीज के परिवार की बात सुनी। उन्होंने बताया कि उक्त महिला डॉक्टर की ओर से सरकारी जॉब के लिए मेडिकल बनाने के साथ-साथ नेत्र संबंधी रोगों की जांच व ऑपरेशन करने होते हैं। कहीं न कहीं मरीज बढ़ जाने के कारण यह बात हुई होगी, जिसे जल्द दूर कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *