कपूरथला DC बोले-PMआवास योजना में सर्वे की डेडलाइन बढ़ी:15 मई की जगह 31 जुलाई तक खुला रहेगा पोर्टल, सरपंचों से सहयोग की मांग

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र परिवारों का रजिस्ट्रेशन अब 31 जुलाई 2025 तक किया जा सकेगा। कपूरथला के डीसी अमित कुमार पंचाल ने बताया कि पहले यह समय सीमा 15 मई 2025 तक थी। सरकार ने हर गांव में एक सर्वेयर नियुक्त किया है। केवल यही सर्वेयर पात्र परिवारों का सर्वे कर सकेंगे। योजना की मोबाइल एप्लिकेशन दो तरह से काम करती है-असिस्टेड सर्वे और सेल्फ सर्वे। डीसी ने सभी पंचायत सरपंचों से सर्वेयरों को सहयोग करने की अपील की है। 31 जुलाई के बाद होगा पोर्टल बंद उन्होंने कहा कि अगर कोई पात्र परिवार छूट गया है, तो उसे जल्द रजिस्टर करवाएं। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी वेबसाइट https://pmayg.nic.in पर मिल सकती है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। 31 जुलाई के बाद आवास पोर्टल 2.0 बंद कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *