अब कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस विदिशा में रूकेगी:लेटर जारी कर रेल मंत्रालय ने दी स्वीकृति, दक्षिण भारत की यात्रा की मिलेगी सुविधा

विदिशा रेलवे स्टेशन पर कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12629/12630) का ठहराव मंजूर कर लिया गया है। लंबे समय से चली आ रही इस मांग को रेल मंत्रालय ने स्वीकृति दी है, जिससे विदिशा और आसपास के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने 28.10.2025 को जारी पत्र यह जानकारी दी। कहा गया कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए यशवंतपुर–हजरत निजामुद्दीन कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव विदिशा में शुरू किया जाएगा। विधायक ने शिवराज को लिखा था पत्र विधायक मुकेश टंडन की लगातार ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे। उन्होंने इस संबंध में सांसद शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर आग्रह किया था। सांसद शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा। उनके इस हस्तक्षेप के बाद रेल मंत्रालय ने प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति प्रदान की। इस फैसले से विदिशा और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को अब दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने में सीधी सुविधा मिलेगी। इससे उनके समय और खर्च दोनों की बचत होगी। विधायक ने जताया रेल मंत्री का आभार विधायक मुकेश टंडन ने इस निर्णय पर सांसद और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह विदिशा की जनता की वर्षों पुरानी मांग का समाधान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *