अभिनेता देव आनंद की यादों को संगीतमय शाम का सलाम:‘यादों में देव’ कार्यक्रम में जयपुर शहर के सिंगर्स ने खूब बांधा समां

सदाबहार अभिनेता देव आनंद की पुण्यतिथि के अवसर पर द एवरग्रीन देव आनंद सोसाइटी, जयपुर की ओर से भावपूर्ण स्मृति कार्यक्रम “यादों में देव” का आयोजन किया गया। लालकोठी स्थित एक कैफे में आयोजित इस संगीत कार्यक्रम में देव साहब के चाहने वाले बड़ी संख्या में शामिल हुए और उनके यादगार गीतों के सुरों ने पूरे माहौल को भावनाओं और यादों से भर दिया। कार्यक्रम में देव साहब की फिल्मों के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति सदस्यों और संगीत प्रेमियों ने दी। प्रमुख प्रस्तुतियों में ‘हम हैं राही प्यार के’ गाने को राजेश शर्मा, कोई सोने के दिल वाला गाने को धर्मेन्द्र छाबड़ा, चल री सजनी अब क्या गाने को संजय कौशिक, मुसाफिर जाएगा कहां गाने को अनिल जैन ने गाकर सुनाया। मेरा मन तेरा प्यासा गाने को राजेश जैन, हाय हाय ये निगाहें गाने को ब्रिगेडियर मल्होत्रा और दिल का भंवर करे पुकार गाने को किशोर सरावगी, व दम मारो दम गाने को नवनीत पंजाबी, याद किया दिल ने गाने को सुमन माथुर ने गाया। इन गीतों की प्रस्तुति के दौरान उपस्थित श्रोताओं ने सुरों में सुर मिलाया और कई बार कदम थिरकते हुए दिखाई दिए, जिससे पूरी शाम संगीत और नॉस्टेल्जिया का खूबसूरत संगम बन गई। देव आनंद के योगदान पर विशेष चर्चा संगीत संध्या के साथ-साथ देव आनंद की फिल्मी यात्रा, व्यक्तित्व, संगीत शैली और भारतीय सिनेमा में उनके ऐतिहासिक योगदान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। देव आनंद को उनकी सकारात्मक सोच ही अमर बनाए रखेगी वक्ताओं ने कहा कि देव साहब का अद्वितीय अंदाज, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयोगशीलता उन्हें हमेशा अमर बनाए रखेगी। कार्यक्रम का संचालन सोसाइटी के अध्यक्ष रोटेरियन रवि कामरा ने किया। इस अवसर पर राकेश गुप्ता, अमिताभ जैन, सुधीर माथुर, धर्मेंद्र छाबड़ा, सत्यजीत तालुकदार, सत्येंद्र सिंह, संजय कौशिक और जीतेंद्र शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन देव आनंद की स्मृति में संगीत मैडले पेश करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि के साथ किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *