भास्कर न्यूज| लुधियाना अमर शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारामॉडल टाउन एक्सटेंशनमें जप तप समागम का आयोजन किया गया। इस समागम में हजारों संगत शामिल होकर नाम सिमरन किया। जप तप समागम सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चला। इसकी शुरुआत श्री जप जी साहिब, श्री चौपाई साहिब के पाठ से हुई। इसके बाद श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ संगती रूप में किया। इस अवसर पर सभी संगत ने मिलकर वाहेगुरु सिमरन का जाप किया। फिर स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं ने कीर्तन कर संगतों को निहाल किया। इस अवसर पर सभी संगत ने मिलकरऔखी घड़ी न देखण देई अपना बिरद समाले, हाथ दे राखै अपने कौ सास सास प्रतिपाले… जिसका अर्थ हैपरमात्मा अपना विरद् याद रखता है और अपने दास को संकट काल की एक घड़ी भी देखने नहीं देता। वह अपना हाथ देकर अपने दास की रक्षा करता है और श्वास-श्वास उसका पालन-पोषण करता है।मेरा चित प्रभु से ही लगा रहता है। मेरा मित्र प्रभु धन्य है, वह तो आदि से अंत तक सदैव ही मेरा सहायक बना रहता है। मालिक की आश्चर्यजनक लीला एवं बड़ाई को देख कर मेरे मन में हर्षोल्लास उत्पन्न हो गया है।


