लुधियाना| महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 24 फरवरी को भगवान भोलेनाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। महंत नारायण पुरी के अनुसार, रथयात्रा पुडा ग्राउंड, सिविल अस्पताल से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए संगला वाला शिवाला में महाआरती के साथ संपन्न होगी। रथयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।


