जंडियाला के अंतर्गत गांव देवीदासपुर स्थित एक घर में रेड कर 23 किलो हेरोइन बरामद की है। हालांकि, आरोपी साहिलप्रीत सिंह उर्फ करन फरार चल रहा है। आरोपी ने घर की छत पर कबूतरों के खुड्डे में हेरोइन की खेप छिपाकर रखी थी। फरार आरोपी अमरीका में बैठे तस्कर जसमीत सिंह उर्फ लक्की के इशारे पर हेरोइन तस्करी का काम कर रहा था। लक्की होशियारपुर का रहने वाला है और उसके खिलाफ हत्या प्रयास, एनडीपीएस आैर आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी साहिलप्रीत सिंह और लक्की के खिलाफ केस दर्ज किया है। डीआईजी बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि सीआईए इंचार्ज मनमीत सिंह ने टीम के साथ आरोपी के घर में रेड की। छत पर कबूतरों के खुड्डे को चेक किया तो बोरी में हेरोइन की खेप बरामद हुई। आरोपी घर में नहीं था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही है। पाक से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी खेप हेरोइन की खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी।


