थाना बम्हनीडीह और बलौदा पुलिस को अपहृत नाबालिग बालिकाओं को बरामद करने में सफलता मिली है। दोनों प्रकरणों में आरोपियों ने नाबालिग बालिकाओं को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा लिया था और उनका दैहिक शोषण किया। पहला मामला थाना बम्हनीडीह क्षेत्र का है, जहां आरोपी संजय जोशी ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगा लिया था। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज की थी, जिसके बाद विवेचना में अपहृत बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने दैहिक शोषण की बात स्वीकार की। आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 64(2)(ड)बीएनएस 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। दूसरा मामला थाना बलौदा क्षेत्र का है, जहां आरोपी रवि चौहान ने भी एक नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा लिया था। इस संबंध में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। विवेचना के दौरान अपहृत बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया, और पूछताछ में आरोपी ने दैहिक शोषण की बात स्वीकार की। आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 96, 64 BNS एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।


